Varanasi Weather: वाराणसी में औसत से 5.5 डिग्री ऊपर तापमान, पारा 34 के पार, अब रात में भी गर्मी का आभास

इस बार होली से पहले ही मौसम गर्म होने लगा है। वाराणसी में तापमान औसत से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर होकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी का आभास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। 
 

वाराणसी। इस बार होली से पहले ही मौसम गर्म होने लगा है। वाराणसी में तापमान औसत से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर होकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी का आभास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। 

पिछले दो दिनों से तीखी धूप हो रही है। रविवार को आसमान में बादलों की भी मौजूदगी रही। इससे कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति रही। हालांकि शनिवार को पूरे दिन चटख धूप रही। इससे दिन में गर्मी का आभास हुआ। वहीं रात में भी गर्मी महसूस हुई। 

गर्मी का आभास होने के चलते लोग दिन के साथ ही अब रात में भी पंखे चला रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं है। इसके चलते मौसम साफ है और  आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है।