Varanasi Weather: वाराणसी में औसत से 5 डिग्री ऊपर तापमान, झुलसा रही धूप और लू, जानिये कब बदलेगा मौसम 

मानसून इस समय कमजोर पड़ गया है। इसके चलते वाराणसी समेत पूर्वांचल भीषण गर्मी की चपेट में है। वाराणसी में तापमान औसत से 5.6 डिग्री ऊपर चढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं लू भी झुलसा रही है। 27 तारीख तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 28 जून के बाद बारिश के आसार हैं। 
 

वाराणसी। मानसून इस समय कमजोर पड़ गया है। इसके चलते वाराणसी समेत पूर्वांचल भीषण गर्मी की चपेट में है। वाराणसी में तापमान औसत से 5.6 डिग्री ऊपर चढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं लू भी झुलसा रही है। 27 तारीख तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 28 जून के बाद बारिश के आसार हैं। 

पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बना था। इसके चलते मौसम में बदलाव देखा गया। मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा था। 20 जून तक वाराणसी पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन  बिहार पहुंचते-पहुंचते मानसून कमजोर पड़ गया और तीखी धूप और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पर्यावरणीय स्थितियों में बदलाव के चलते मानसून कमजोर पड़ गया। 

बनारस देश का तीसरा सबसे गर्म शहर 
मंगलवार को वाराणसी का तापमान औसत से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। 42 डिग्री से अधिक तापमान के साथ वाराणसी देश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। 

28 जून के बाद बारिश के आसार 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वाराणसी में 27 जून तक मौसम इसी तरह रहेगा। कुछ इलाकों में लू चल सकती है। 28 जून के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है। उसके बाद मानसून की बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।