Varanasi Weather: बनारस में कभी तीखी धूप तो कभी छांव, 30 डिग्री तापमान, बारिश के आसार 

वाराणसी में शुक्रवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। कभी तीखी धूप तो कभी बादलों की वजह से छांव दिखाई दिया। मौसम विभाग ने दिन में रुक-रुककर बारिश के आसार जताए हैं। धूप के चलते तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। वहीं 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।  
 

वाराणसी। वाराणसी में शुक्रवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। कभी तीखी धूप तो कभी बादलों की वजह से छांव दिखाई दिया। मौसम विभाग ने दिन में रुक-रुककर बारिश के आसार जताए हैं। धूप के चलते तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। वहीं 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।

 

सुबह से बादलों के छाए रहने के साथ ही बीच-बीच में तीखी धूप खिली। मौसम में नमी 79 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे वातावरण में उमस भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

पिछले दो दिनों से मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। मंगलवार और बुधवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आसमान में काले बादलों की आवाजाही से बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान में कमी आने की उम्मीद है।