Varanasi Weather: काशी में दो दिन तेज हवा के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से काशी में अगले दो दिनों तक मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। 28 अक्टूबर को येलो अलर्ट और 29 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम का पूर्वांचल में दिख सकता है असर, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

वाराणसी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से काशी में अगले दो दिनों तक मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। 28 अक्टूबर को येलो अलर्ट और 29 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इसका असर पूर्वांचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इसके चलते बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम में बदलाव के बीच वाराणसी के तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अगले दो दिनों में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम मध्य भारत की ओर बढ़ सकता है।