Varanasi Weather: वाराणसी में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश, 30 डिग्री से नीचे तापमान, अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान
वाराणसी। काशी में लगातार हो रही बारिश ने अगस्त माह में वर्षा का नया रिकॉर्ड बना दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इससे तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने और बीच-बीच में बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बीते चार दिनों के दौरान काशी में सर्वाधिक 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी तंत्र सक्रिय रहने के कारण अगले तीन से चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। हवा की गति 15 किमी प्रति घंटा तक रहने और आर्द्रता 90 से 95 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।