Varanasi Weather : एक्टिव होगा मानसून, शुरू होगा बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत 

जून में भीषण गर्मी और तपिश झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार की सीमा पर अटका मानसून एक्टिव होगा। इसके चलते निम्म दबाव का क्षेत्र विकसित होगा और वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 14 जून के बाद से मानसून का प्रभाव दिखने के आसार हैं। बारिश के बाद तपिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। 
 

वाराणसी। जून में भीषण गर्मी और तपिश झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार की सीमा पर अटका मानसून एक्टिव होगा। इसके चलते निम्म दबाव का क्षेत्र विकसित होगा और वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 14 जून के बाद से मानसून का प्रभाव दिखने के आसार हैं। बारिश के बाद तपिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

पिछले पांच-छह दिनों से तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन तो दिन रात में गर्म हवा लोगों की नींद हराम कर दे रही है। पंखा, कूलर, एसी गर्मी और उमस से राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। 

मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी खबर है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 14 जून के बाद मानसून का प्रभाव दिख सकता है। बिहार बॉर्डर पर अटका मानसून फिर एक्टिव होगा। इससे निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 13 जून तक वाराणसी और आसपास के इलाकों में लू का असर दिख सकता है। हालांकि मानसून की एंट्री के बाद इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा।