Varanasi Weather: वाराणसी से मानसून की विदाई, वातावरण में नमी घटी, जानिये आगे के मौसम का हाल 

काशी से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। बारिश थमने के बाद वातावरण में सूखापन बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर भी महसूस हुआ।
 

वाराणसी। काशी से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। बारिश थमने के बाद वातावरण में सूखापन बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर भी महसूस हुआ।

मौसम में बदलाव के साथ हवा में नमी का स्तर भी तेजी से घटा है। हवा में नमी 95 प्रतिशत से घटकर 72 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे वातावरण में उमस कम होने के साथ सूखापन बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिन-जिन क्षेत्रों में मानसून सक्रिय है, वहां से शनिवार रात तक इसकी वापसी हो सकती है। इसके बाद मौसम के पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है। रविवार तक काशी समेत आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां थमने और मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मानसून की विदाई के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी। मौसम में नमी घटने से आने वाले दिनों में वातावरण अपेक्षाकृत शुष्क रहने के आसार हैं।