Varanasi Weather: यूपी में मानसून एक्टिव, वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट, मध्यम से भारी बारिश के आसार
वाराणसी। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से यूपी में मानसून एक्टिव हो गया। प्रदेश के कई शहरों में बरसात का दौर जारी है। वहीं वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है। शुक्रवार को वाराणसी में सुबह से ही धूप - छांव का खेल जारी रहा। खिली। गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। ऐसे में उन्हें झमाझम बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव के चलते मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो रही है। कई जिलों में भारी बारिश तो कई जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हुई। वाराणसी और पूर्वांचल के जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी, चंदौली समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मानसून एक्टिव रहेगा। इसके चलते बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है। इस बार मानसून सीजन में औसत से कम बारिश हुई है। वहीं सावन में तीखी धूप की तपिश और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में यदि अच्छी बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।