Varanasi Weather : बेहाल करने लगी तीखी धूप, 6 डिग्री चढ़ा पारा, जानिये आगे के मौसम का हाल
मार्च की विदाई के वक्त धूप की तल्खी अब बेहाल करने लगी है। इससे तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। दो दिनों में तापमान 6 डिग्री तक बढ़ गया। गुरुवार से अगले तीन दिनों तक तेज हवा चलने का अलर्ट है। मौसम अब साफ रहेगा। ऐसे में गर्मी तेजी से बढ़ने के आसार हैं।
Mar 27, 2025, 11:17 IST

वाराणसी। मार्च की विदाई के वक्त धूप की तल्खी अब बेहाल करने लगी है। इससे तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। दो दिनों में तापमान 6 डिग्री तक बढ़ गया। गुरुवार से अगले तीन दिनों तक तेज हवा चलने का अलर्ट है। मौसम अब साफ रहेगा। ऐसे में गर्मी तेजी से बढ़ने के आसार हैं।
बुधवार को वाराणसी का तापमान अचानक 3 डिग्री बढ़ा। अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दो दिनों में तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
चिलचिलाती धूप में तेज हवा ने लू जैसा असर किया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से अगले तीन दिनों तक तेज हवा चल सकती है। हवा लू जैसा असर करेगी। उसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।