Varanasi Weather: तीखी धूप के चलते चढ़ा पारा, 35 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान, आज बारिश के आसार
काशी में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को तापमान इस महीने में अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।
वाराणसी। काशी में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को तापमान इस महीने में अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही पुरवा हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के कारण स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही भी हो सकती है।