Varanasi Weather : वाराणसी में 24 घंटे में 3 डिग्री चढ़ा पारा, बढ़ी उमस, बारिश का यलो अलर्ट

कई दिन बारिश के बाद मंगलवार को मौसम सूखा रहा। इस दौरान धूप के चलते उमस बढ़ गई और तापमान 3 डिग्री ऊपर चला गया। वाराणसी में बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 
 

वाराणसी। कई दिन बारिश के बाद मंगलवार को मौसम सूखा रहा। इस दौरान धूप के चलते उमस बढ़ गई और तापमान 3 डिग्री ऊपर चला गया। वाराणसी में बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

मंगलवार को हवा में नमी की मात्रा 90 फीसदी तक पहुंच गई। इसके चलते तापमान भी बढ़कर 33.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को वाराणसी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ दो या इससे ज्यादा बार बारिश हो सकती है। 

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो गुरुवार से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।