Varanasi Weather: धूप के साथ बढ़ने लगा पारा, रातें भी गर्म, फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
वाराणसी। बारिश का बाद लुढ़का पारा धूप के साथ फिर चढ़ने लगा है। दिन में तीखी धूप परेशान कर रही है। वहीं रातें भी गर्म होने लगी हैं। 27.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन जून से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसके प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज करते हुए 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी गर्मी की गंभीर स्थिति को दर्शाती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। इसके चलते कहीं-कहीं बादल छाने, तेज हवाएं चलने तथा हल्की बारिश होने के आसार हैं।