Varanasi Weather: वाराणसी में बारिश के बाद 12 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानिये आगे के मौसम का हाल 

शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते शहर में करीब 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। बिजली गिरने और बादलों की तेज गर्जना के साथ मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद वाराणसी के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। तापमान 12 डिग्री नीचे लुढ़क गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि फसलों को नुकसान हुआ। 5 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
 

वाराणसी। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते शहर में करीब 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। बिजली गिरने और बादलों की तेज गर्जना के साथ मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद वाराणसी के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। तापमान 12 डिग्री नीचे लुढ़क गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि फसलों को नुकसान हुआ। 5 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार, डेढ़ घंटे के भीतर ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर एक बजे तक जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शाम चार बजे तक यह गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी करीब 12 डिग्री की गिरावट ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यह बदला रुख जारी रह सकता है। शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिणी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।

हालांकि, अगले 5 अप्रैल के बाद मौसम के धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है। फिलहाल, तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर पहुंचाई है।