Varanasi Weather: वाराणसी में रुक-रुककर होती रही बारिश, 4 डिग्री गिरा तापमान, आगे भी बारिश के आसार

लगातार हो रही बारिश के बीच वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
 

वाराणसी। लगातार हो रही बारिश के बीच वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट
मौसम में अचानक हुए बदलाव का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। 

रुक-रुककर बारिश से बदला मौसम
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है। वाराणसी में भी रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली है। 

आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तीन सितंबर को वाराणसी में एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। चार सितंबर को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है।