Varanasi Weather: काशी में भारी बारिश के आसार, गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

काशी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 29 अक्टूबर को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में तेज हवा के साथ आंधी आने की आशंका जताई गई है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
 

वाराणसी। काशी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 29 अक्टूबर को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में तेज हवा के साथ आंधी आने की आशंका जताई गई है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और बारिश के दौरान खुले स्थानों तथा कमजोर ढांचों से दूर रहने की जरूरत है।

रविवार को काशी में चुभती धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

सोमवार को सक्रिय हो सकता है चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 26 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इसके बाद मौसम प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकती है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।