Varanasi Weather: 10 दिन नहीं चलेगी लू, तापमान 33 डिग्री के आसपास, 4 मई से फिर बारिश का अलर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई आंधी-बारिश के चलते मई में तापमान फरवरी जैसा हो गया है। शुक्रवार को वाराणसी का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुबह-शाम के वक्त सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिनों तक लू नहीं चलेगी। वहीं 4 मई से फिर मौसम बिगड़ सकता है। आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। 
 

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई आंधी-बारिश के चलते मई में तापमान फरवरी जैसा हो गया है। शुक्रवार को वाराणसी का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुबह-शाम के वक्त सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिनों तक लू नहीं चलेगी। वहीं 4 मई से फिर मौसम बिगड़ सकता है। आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। 

दो दिन पहले वाराणसी समेत आसपास के इलाके में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके चलते तापमान 11 डिग्री नीचे लुढ़क गया। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी धूप को तभी छांव जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं लू भी नहीं चल रही है। इसके चलते तापमान 33 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। 

मौसम विभाग ने 4 मई से फिर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है। आंधी-बारिश की वजह से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मई के शुरुआती 10 दिनों में लू चलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में तपिश से राहत मिलेगी।