Varanasi Weather : वाराणसी में हीट वेव का अलर्ट, पछुवा के असर से लेट हो सकता है मानसून, जानिये आगे के मौसम का हाल 

तीखी धूप व गर्म पछुआ हवा के चलते तापमान फिर बेकाबू होने लगा है। तापमान 44-45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं हीट वेव का प्रकोप भी दिख रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि ऐसी ही स्थिति रही तो इस सप्ताह पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। वहीं हीट वेव घातक साबित होगी। ऐसे में सावधानी जरूरी है। मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के जिन दो दर्जन से अधिक जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। उनसें वाराणसी और चंदौली भी शामिल हैं। 
 

वाराणसी। तीखी धूप व गर्म पछुआ हवा के चलते तापमान फिर बेकाबू होने लगा है। तापमान 44-45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं हीट वेव का प्रकोप भी दिख रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि ऐसी ही स्थिति रही तो इस सप्ताह पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। वहीं हीट वेव घातक साबित होगी। ऐसे में सावधानी जरूरी है। मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के जिन दो दर्जन से अधिक जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। उनसें वाराणसी और चंदौली भी शामिल हैं। 

जून के शुरूआत में मौसम बदला था। ऐसे में प्री मानसून की कंडीशन शुरू होने के आसार जताए गए थे। ऐसा माना जा रहा था कि मानसून की एंट्री तक दो-चार दिनों के अंतराल पर हल्की बारिश होती रहेगी। हालांकि तीन दिन के बाद आसमान से बादल लापता हो गए। इसके बाद तीखी धूप व लू लोगों को फिर बेहाल करने लगी। पिछले चार-पांच दिनों से आसमान साफ है। ऐसे में सुबह से ही तीखी धूप खिल रही। वहीं लू का प्रकोप भी दिख रहा है। ऐसे में लोग सुबह 10 बजे तक घरों में कैद हो जा रहे हैं। 


मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह गर्मी चरम पर जा सकती है। तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। यदि अगले 5-6 दिनों में पुरवा हवा एक्टिव नहीं हुई तो मानसून भी लेट हो सकता है। मानसून के बादल पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार के बीच अटके हैं। बिहार और झारखंड में प्री मानसून की स्थिति चल रही है। पुरवा एक्टिव होगी तो प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। इसके बाद मानसून की एंट्री होगी।