Varanasi Weather: पछुआ हवा के चलते वाराणसी में बढ़ा ठंड का एहसास, तापमान 12 डिग्री से नीचे, जानिये आगे के मौसम का हाल
पछुआ हवा के प्रभाव के चलते वाराणसी में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले में तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में हवा के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
Nov 26, 2026, 09:48 IST
वाराणसी। पछुआ हवा के प्रभाव के चलते वाराणसी में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले में तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में हवा के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम साफ होने के बाद पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ गया है। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ेगी। इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। बताया कि फिलहाल कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। तापमान में लगातार गिरावट हो सकती है।