Varanasi Weather: तेज धूप के चलते दिन में गर्मी, रात में सिहरन, जानिये आगे के मौसम का हाल 

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन में गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है, जबकि रात में ठंडक बनी हुई है। बुधवार को तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है।
 

वाराणसी। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन में गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है, जबकि रात में ठंडक बनी हुई है। बुधवार को तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी का असर बढ़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात में हल्की ठंडक का सिलसिला जारी रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।