Varanasi Weather: येलो अलर्ट के बावजूद वाराणसी में नहीं बरसे मेघ, उमस से लोग बेहाल, जानिये आगे के मौसम का हाल 

मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के बावजूद सोमवार को वाराणसी में बारिश नहीं हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद वर्षा नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने परिस्थितियां अनुकूल होने पर अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। मंगलवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
 

वाराणसी। मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के बावजूद सोमवार को वाराणसी में बारिश नहीं हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद वर्षा नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने परिस्थितियां अनुकूल होने पर अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। मंगलवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के समय लगभग 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन नमी का स्तर बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश नहीं होने से वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही और आमजन को राहत नहीं मिल सकी।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहाल मानसून की सक्रियता के कारण पूर्व में येलो अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि वाराणसी में अपेक्षित बारिश नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। यदि अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो आने वाले दिनों में जिले में अच्छी वर्षा हो सकती है।