Varanasi Weather : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, बारिश के आसार, बढ़ी हवा की रफ्तार 

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन के चलते मौसम बदल गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन से इस समय हवा की रफ्तार तेज हो गई है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चल रही है। इसके चलते गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। साइक्लोनिंक सर्कुलेशन आने वाले दिनों में बारिश भी करा सकता है। 
 

वाराणसी। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन के चलते मौसम बदल गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन से इस समय हवा की रफ्तार तेज हो गई है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चल रही है। इसके चलते गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। साइक्लोनिंक सर्कुलेशन आने वाले दिनों में बारिश भी करा सकता है। 

पिछले कई दिनों से तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं रात में भी उमस की स्थिति होने से राहत नहीं मिल रही थी। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बना हुआ है। साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से इस समय वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में तेज हवा चल रही है। हवा के चलते धूप का असर थोड़ा कम हुआ है। वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान बारिश होने के भी आसार हैं।