Varanasi Weather : बादलों और नम हवाओं ने गिराया तापमान, बढ़ी उमस, जानिये कब होगी बारिश
बादलों और नम हवाओं के चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हालांकि नम हवाओं और बादलों की वजह से उमस काफी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने वाराणसी में अगले 6-7 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
May 22, 2025, 11:59 IST
वाराणसी। बादलों और नम हवाओं के चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हालांकि नम हवाओं और बादलों की वजह से उमस काफी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने वाराणसी में अगले 6-7 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
बुधवार को शहर का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे यानी 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन वास्तव में गर्मी कहीं अधिक महसूस हुई। उमस के चलते लोग बेहाल रहे। हवा की अधिकतम रफ्तार 26 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस दौरान लू तो नहीं चली, लेकिन दोपहर में लू जैसी स्थिति रही। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञों की मानें पंजाब से बांग्लादेश तक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके चलते अगले 6-7 दिनों तक वाराणसी और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं।