Varanasi Weather: वाराणसी में सुबह तेज धूप, दोपहर में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत 

गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी के चलते कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 
 

वाराणसी। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी के चलते कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। 

मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी में 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण बारिश हुई। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के संकेत हैं। मानसूनी ट्रफ पंजाब, रोहतक, दिल्ली, देहरादून, टिहरी और रीवा होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

बताया कि अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ तेज हवा चल सकती है। इससे स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।