Varanasi Weather: दिन में तेज धूप, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक, रात के तापमान में गिरावट के आसार

काशी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिनभर तेज धूप से तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शाम ढलते ही आसमान में धुंध छाने की वजह से दृश्यता प्रभावित हो गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में रातें ठंड होंगी। 
 

वाराणसी। काशी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिनभर तेज धूप से तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शाम ढलते ही आसमान में धुंध छाने की वजह से दृश्यता प्रभावित हो गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में रातें ठंड होंगी। 

मौसम के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ, जबकि शाम होते ही मौसम में बदलाव दिखने लगा।

हवा शांत रहने के बावजूद वातावरण में नमी 77 प्रतिशत से अधिक रही। मौसम में नमी और हवा की गति कम होने से आसमान में धुंध छाई रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि दिन का मौसम फिलहाल ऐसा ही बना रहेगा। अगले सप्ताह से रात में हल्की सिहरन महसूस होने के आसार हैं।