Varanasi Weather: बिना मौसम अलर्ट के वाराणसी में 10.4 मिमी बारिश, 33 डिग्री से ऊपर पारा, जानिए आगे के मौसम का हाल

बुधवार को वाराणसी में मौसम के कई रंग देखने को मिले। धूप, बादल, हवा के साथ ही बारिश भी हुई। बिना किसी अलर्ट के 10.4 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि, धूप निकलने से वाराणसी के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हुई। तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बनने वाले सिस्टम के चलते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 
 

वाराणसी। बुधवार को वाराणसी में मौसम के कई रंग देखने को मिले। धूप, बादल, हवा के साथ ही बारिश भी हुई। बिना किसी अलर्ट के 10.4 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि, धूप निकलने से वाराणसी के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हुई। तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बनने वाले सिस्टम के चलते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3.7 डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की द्रोणी लगातार दक्षिण की ओर खिसक रही है। इसके प्रभाव से मानसूनी सक्रियता का क्षेत्र पश्चिम और मध्य भारत की ओर स्थानांतरित हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई तक मानसून की सक्रियता कुछ कम रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि फिलहाल किसी बड़े मौसम अलर्ट की संभावना नहीं जताई गई है। 26 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के फिर से तेज होने के संकेत हैं।