वाराणसी : पहले ही कर लें पानी का इंतजाम, बाधित हो सकती है जलापूर्ति

जलकल विभाग भेलूपुर से होने वाली पेयजल आपूर्ति बुधवार की शाम बाधित हो सकती है। जलकल विभाग की ओर से इसके बाबत सूचना दी गई है। साथ ही लोगों से पहले ही पानी का भंडारण करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें दिक्कत न झेलनी पड़े। 
 

वाराणसी। जलकल विभाग भेलूपुर से होने वाली पेयजल आपूर्ति बुधवार की शाम बाधित हो सकती है। जलकल विभाग की ओर से इसके बाबत सूचना दी गई है। साथ ही लोगों से पहले ही पानी का भंडारण करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें दिक्कत न झेलनी पड़े। 

दरअसल, भदैनी विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जाएगा। इससे जलकल का फीडर प्रभावित रहेगा। ऐसे में बुधवार 5 अगस्त की शाम को होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। 

जलकल सचिव ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि समस्या को देखते हुए पहले ही पानी का भंडारण कर लें। ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।