वाराणसी : रामघाट में गोवंश से अश्लीलता और क्रूरता, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

रामघाट क्षेत्र में गोवंश के साथ अश्लीलता और क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 सितंबर को लक्सा थाना क्षेत्र के पुराना पान दरीबा स्थित उसके घर से गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।
 

वाराणसी। रामघाट क्षेत्र में गोवंश के साथ अश्लीलता और क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 सितंबर को लक्सा थाना क्षेत्र के पुराना पान दरीबा स्थित उसके घर से गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर की रात करीब 11 बजे रामघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा गोवंश के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य माध्यमों से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान उसकी पहचान प्रदीप कुमार रावत उर्फ प्रदीप बाबा के रूप में हुई। पुलिस ने 24 सितंबर को पुराना पान दरीबा स्थित उसके आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो के साथ अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम-1960 के तहत परिवाद दाखिल करने की प्रक्रिया अलग से की जा रही है। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 

गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार रावत उर्फ प्रदीप बाबा, डी-51/68 पुराना पान दरीबा, थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी का निवासी बताया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली थाने की महिला उपनिरीक्षक रोशनी नरवरिया, उपनिरीक्षक अभिषेक चंद्रा और कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे।