वाराणसी : वाहन में अलग चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी, पुलिस ने 50 किलो गांजा की खेप के साथ दो तस्करों को पकड़ा, ओडिशा का गांजा पूर्वांचल में खपाने की फिराक में थे तस्कर

सिगरा पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने वाहन में अलग चेंबर बनाकर गांजा छिपाया था। ओडिशा से माल लाकर पूर्वांचल में खपाने की साजिश की। बरामद गांजा की कीमत लगभग 30 लाख आंकी गई है। 
 

वाराणसी। सिगरा पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने वाहन में अलग चेंबर बनाकर गांजा छिपाया था। ओडिशा से माल लाकर पूर्वांचल में खपाने की साजिश की। बरामद गांजा की कीमत लगभग 30 लाख आंकी गई है। 

एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने बताया कि सिगरा पुलिस को सूचना मिली कि लहरतारा के पास गांजा की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दो तस्करों को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर लगभग 55 किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। 

एसीपी ने बताया कि तस्करों ने वाहन में अलग चेंबर बनाकर गांजा छिपाया था। वाहन के फर्श के नीचे अलग चेंबर बनाया गया था। ओडिशा से माल लाकर पूर्वांचल में सप्लाई करने की साजिश थी। तस्कर माल लेकर चंदौली की तरफ जाने की फिराक में थे। उसी दौरान पुलिस ने धर-दबोचा।