वाराणसी : होटल निर्माण के नाम पर दो व्यापारियों से ठगी, पांच लाख रुपये का लगाया चूना

होटल निर्माण के नाम पर वाराणसी और चंदौली के दो व्यापारियों से करीब पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर चेतगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

वाराणसी। होटल निर्माण के नाम पर वाराणसी और चंदौली के दो व्यापारियों से करीब पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर चेतगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महमूरगंज क्षेत्र के रघुनाथ नगर कॉलोनी निवासी शंकर लाल तोदी ने बताया कि 25 मार्च को उनके पास अनजान नंबर से समीर धवन नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने अयोध्या में बन रहे लक्जरी रिसॉर्ट के लिए प्रिंटर, लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता बताई। उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरा का काम करने वाले भी परिचित हैं। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी जावेद का मोबाइल नंबर दिया और बातचीत के दौरान सामान के विवरण दुकान पर नियुक्त कंपनी डेल के प्रतिनिधि आशुतोष पोद्दार को नोट करने को कहा। 

पीड़ित ने बताया कि अगले दिन विकास नामक व्यक्ति ने फोन किया कि ड्राइवर बैंक का चेक लेकर जा रहा है, उसे माल दे दीजिएगा। इस पर उन्होंने 1.97 लाख का सामान उसे दे दिया। जब उस चेक को क्लीयरेंस के लिए लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। बैंक से पता चला कि संबंधित बैंक खाता पिछले दो साल से बंद है।