वाराणसी : मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में मनीष सिंह हत्याकांड के दो आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजेश प्रजापति और बृजेश प्रजापति को कठिराव तिराहे के पास से पकड़ा। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में मनीष सिंह हत्याकांड के दो आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजेश प्रजापति और बृजेश प्रजापति को कठिराव तिराहे के पास से पकड़ा। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

घमहापुर गांव में 26 अप्रैल 2026 को कार की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवा उद्यमी मनीष सिंह की बेरहमी से पीटकर मार डाला गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में 28 अप्रैल को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं फरार अभियुक्तों को शरण देने वाले नौ लोगों को भी अलग-अलग तारीखों में गिरफ्तार किया गया। 
 

 
चार मई को पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी अपराधियों को मुठभेड में पकड़ा गया। आरोपी आशीष राजभर और मनीष राजभर पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। उनके पास के तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। 8 मई को दो अन्य आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राजेश और बृजेश प्रजापति सगे भाई हैं। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।