वाराणसी से बड़ोदरा का सफर आसान, गुजरेगी स्पेशल ट्रेन
होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मऊ से बड़ोदरा के लिए विशेष ट्रेन हर रविवार वाराणसी होकर संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
Mar 13, 2026, 10:21 IST
वाराणसी। होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मऊ से बड़ोदरा के लिए विशेष ट्रेन हर रविवार वाराणसी होकर संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह आगरा में होगा। ट्रेन नंबर 09195 बड़ोदरा-मऊ साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 14,21 और 28 मार्च को हर शनिवार बड़ोदरा से शाम 7 बजे चलकर गोधरा, रतलाम पहुंचेगी।
दूसरे दिन सुबह 2.45 बजे कोटा, बयाना, ईदगाह (आगरा), कानपुर सेंट्रल से 11.42 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) में 1.20 बजे होते हुए वाराणसी रेलवे स्टेशन पर शाम 7.05 बजे आएगी।