वाराणसी : गंगा दशहरा पर गंगा में डूबने से तीन की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान अलग-अलग घाटों पर तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसों के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

वाराणसी। गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान अलग-अलग घाटों पर तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसों के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहली घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के भैंसासुर घाट की है, जहां बिहार के दुर्गावती निवासी अभिषेक (20) परिवार के साथ गंगा स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं कोनिया निवासी इवान (12 वर्ष) भी परिवार के साथ गंगा स्नान करने गया था। इस दौरान डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे निकलवाकर मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

सक्का घाट पर गोंडा के भाटपुरवा निवासी हरिओम सिंह (24 वर्ष) की नहाने के दौरान डूबने गया। नाविकों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोर समेत तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।