वाराणसी : प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी युवक गिरफ्तार

भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद के बाद एक किशोरी ने कथित रूप से आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। 
 

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद के बाद एक किशोरी ने कथित रूप से आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। 

जानकारी के अनुसार, किशोरी पिछले करीब ढाई से तीन वर्षों से भोजूबीर निवासी आरोपी युवक रोनिक सोनकर के संपर्क में थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। परिजनों के अनुसार, घटना से दो दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हुई थी।

आरोप है कि 11 मार्च की रात युवक किशोरी के घर पहुंचा और उसके सामान को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद फोन पर भी दोनों के बीच विवाद जारी रहा, जिससे किशोरी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई।

बताया जा रहा है कि 12 मार्च की सुबह करीब 5 बजे किशोरी ने घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोनिक सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।