वाराणसी शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: डीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण देखी व्यवस्था, निष्पक्षतापूर्ण मतदान के दिए निर्देश
वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन को लेकर शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिले के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चलने की जानकारी सामने आई है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है।
प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुचारु रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। गौरतलब है कि वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ है। मतदाता शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिला प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराना है।