वाराणसी : पशु तस्करी पर लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चार गोवंश कराए मुक्त

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लंका पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार जीवित गोवंश (गाय) तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। 
 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लंका पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार जीवित गोवंश (गाय) तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। 

सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली कि लंका पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लौटूबीर अंडरपास से आगे मलहिया सर्विस लेन के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। जांच के दौरान उनके पास से चार जीवित गोवंश तथा एक पिकअप वाहन बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू पाण्डेय पुत्र रामलोचन पाण्डेय, निवासी भदेसर ईचौली, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी तथा तीरथ कुमार सिंह निवासी भोखरी, थाना मोहनिया, जनपद भभूआ, बिहार के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से अशोका लीलैंड कंपनी की ग्रे रंग की पिकअप वाहन संख्या UP73T0867 भी जब्त की गई।

 

इस संबंध में थाना लंका पर मु0अ0सं0-0544/2025 अंतर्गत धारा 3/5(ए), 5(बी), 8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार (चौकी प्रभारी रमना), उपनिरीक्षक राहुल जायसवाल सहित कांस्टेबल रामबाबू मिश्रा, कमलेश राजभर, हृदय कुमार, कमल कुमार, आशीष तिवारी, अमित कुमार शुक्ला एवं पवन कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
देखें वीडियो
<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/flN8x1d8Fw4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/flN8x1d8Fw4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">