वाराणसी : स्कूली बच्चे सीखेंगे तैराकी, परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में बनेगा 6 लेन का स्वीमिंग पूल
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूली बच्चे तैराकी सीखेंगे। परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में 6 लेन का स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है। 20 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े स्वीमिंग पूल की गहराई दो मीटर होगी। स्वीमिंग पूल का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
Apr 21, 2026, 10:12 IST
वाराणसी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूली बच्चे तैराकी सीखेंगे। परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में 6 लेन का स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है। 20 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े स्वीमिंग पूल की गहराई दो मीटर होगी। स्वीमिंग पूल का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
दरअसल, इलाके में कोई स्वीमिंग पूल नहीं था। इससे बच्चों को तैराकी सीखने का मौका नहीं मिल पाता था। बच्चों की जरूरत को देखते हुए परमानंदपुर मिनी स्टेडियम के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नया स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा।
इस स्वीमिंग पूल में सब जूनियर और जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। दिल्ली की परामर्शदाता कंपनी की देखरेख में जमीन के समतलीकरण समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।