वाराणसी : होली के बाद काम पर लौटने वालों का सफर होगा आसान, रेलवे ने चलाई 38 स्पेशल ट्रेनें

होली के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी मंडल से 15 जोड़ी यानी कुल 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें माह के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी। 
 

वाराणसी। होली के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी मंडल से 15 जोड़ी यानी कुल 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें माह के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी। 

होली पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर आते हैं और त्योहार समाप्त होने के बाद कामकाज के लिए वापस लौटते हैं। इसी कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे ने यह निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार ये स्पेशल ट्रेनें इस माह के अंतिम सप्ताह तक चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, सूरत, जयपुर समेत अन्य शहरों को जाएंगी। 

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के स्टेशनों से अब तक 38 ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की गई है और लगभग 300 फेरे चलाए जा रहे हैं। होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।