वाराणसी: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, तीन युवतियों समेत सात धराए

लंका क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर एसओजी-2 टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 युवतियों, 1 ग्राहक, 1 संचालक और 2 दलालों को हिरासत में लिया। 
 

वाराणसी। लंका क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर एसओजी-2 टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 युवतियों, 1 ग्राहक, 1 संचालक और 2 दलालों को हिरासत में लिया। 

 

पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद एसओजी-2 ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लंका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

 

पुलिस पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और होटल के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
देखें वीडियो
<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/JzO5I06JZlw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/JzO5I06JZlw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">