वाराणसी : विश्वसुंदरी पुल के पास मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली, काफी दिनों से तलाश रही थी पुलिस

रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली से तस्कर घायल हो गया। वहीं उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फरार साथी की तलाश में जुटी है। 
 

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली से तस्कर घायल हो गया। वहीं उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फरार साथी की तलाश में जुटी है। 

 

पुलिस को सूचना मिली कि शातिर गो-तस्कर बंदरगाह क्षेत्र होते हुए कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेरेबंदी कर ली। खुद को घिरता देख तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। दाहिने पैर में गोली लगने से गिर पड़ा। पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। 

सूचना के बाद एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पहले एक ट्रक से 34 गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे, जिन्हें अवैध रूप से वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। उस दौरान मौके से नौशाद अहमद निवासी प्रयागराज, को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी मोबिन (मुबीन) अहमद, निवासी कौशांबी, मौके से फरार हो गया था।

 

इस मामले में थाना रामनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने उसे मुठभेड़ में पकड़ा। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।