वाराणसी में कुत्तों के लिए दो एकड़ में बनेगा शेल्टर होम, नगर निगम ने शुरू की प्रक्रिया 

नगर निगम की ओर से ऐढ़े में आवारा कुत्तों के लिए दो एकड़ जमीन में शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा। अगले सप्ताह से निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। निगम प्रशासन ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले नगर निगम अलग-अलग शहरों में चल रहे शेल्टर होम का अध्ययन कर रहा है। ताकि बेहतर ढंग से निर्माण कराया जाए। 
 

वाराणसी। नगर निगम की ओर से ऐढ़े में आवारा कुत्तों के लिए दो एकड़ जमीन में शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा। अगले सप्ताह से निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। निगम प्रशासन ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले नगर निगम अलग-अलग शहरों में चल रहे शेल्टर होम का अध्ययन कर रहा है। ताकि बेहतर ढंग से निर्माण कराया जाए। 

नगर निगम की बैठक में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी देश के सभी शहरों में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनवाने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में नगर निगम प्रशासन ने पहल की है। अभी तक नगर निगम प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़कर बंध्याकरण कराने के बाद छोड़ दिया जाता है। अब उन्हें शेल्टर होम में स्थायी आश्रय दिया जाएगा। 

नगर निगम प्रशासन की योजना नोएडा में चल रहे शेल्टर होम की तर्ज पर वाराणसी में भी इसका निर्माण कराने की योजना है। अधिकारियों की टीम जल्द ही नोएडा विजिट करेगी। नोएडा के मॉडल को यहां भी लागू किया जा सकता है।