वाराणसी में स्मार्ट वॉच से होगी सफाई व्यवस्था की निगरानी, नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना 

नगर निगम प्रशासन ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत करने की दिशा में विशेष पहल कर रहा है। अप्रैल माह से सफाई व्यवस्था की निगरानी स्मार्ट वॉच से की जाएगी। सफाईकर्मियों को विशेष प्रकार की घड़ी देने की योजना है, जो जीपीएस से कनेक्ट होगी। इससे सफाई और सफाईकर्मियों दोनों पर नजर रखी जा सकेगी। 
 

वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत करने की दिशा में विशेष पहल कर रहा है। अप्रैल माह से सफाई व्यवस्था की निगरानी स्मार्ट वॉच से की जाएगी। सफाईकर्मियों को विशेष प्रकार की घड़ी देने की योजना है, जो जीपीएस से कनेक्ट होगी। इससे सफाई और सफाईकर्मियों दोनों पर नजर रखी जा सकेगी। 

अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने समार्ट वॉच के साथ-साथ सभी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों और सफाईकर्मियों का बीट चार्ट बनाने का निर्देश दिया गया है। बीट चार्ट ऑनलाइन किया जएगा। इसे निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि कोई भी नागरिक अपने इलाके के इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों और सफाई कर्मियों का नाम आसानी से जान सके। इससे सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। 

300 से 500 मीटर की परिधि में दो सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही बीट चार्ट को पूरी तरह से डिदिटल करने का निर्णय लिया गया है।