वाराणसी : सगरा तालाब पर अतिक्रमण देख नाराज हुए नगर आयुक्त, जल्द सीमांकन और अवैध कब्जा हटवाने के दिए निर्देश 

माधोपुर स्थित सगरा तालाब के आसपास फैली गंदगी और अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नाराजगी जताई है। रविवार को तालाब का औचक निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तालाब का सीमांकन कराने और अवैध अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।
 

नगर आयुक्त ने माधोपुर स्थित तालाब का किया औचक निरीक्षण, सफाई अभियान चलाने और संरक्षण-सुंदरीकरण में तेजी लाने को कहा

वाराणसी। माधोपुर स्थित सगरा तालाब के आसपास फैली गंदगी और अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नाराजगी जताई है। रविवार को तालाब का औचक निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तालाब का सीमांकन कराने और अवैध अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने तालाब के आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तालाब के वास्तविक क्षेत्रफल का पता लगाने के लिए तत्काल पैमाइश कराई जाए। इसके बाद तालाब की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त ने तालाब और उसके आसपास के परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तालाब के संरक्षण और सुंदरीकरण के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोमवार से ही सफाई और आगे की कार्रवाई की योजना पर काम शुरू कर दिया जाए। नगर आयुक्त ने तालाब की व्यवस्था दुरुस्त करने और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया।