वाराणसी : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

चोलापुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर स्थित बड़ाई अंडरपास के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाहपुर गांव निवासी चंद्रशेखर राजभर देर रात रिश्तेदारी से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरियासनपुर रिंग रोड सर्विस लेन स्थित बड़ाई अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर स्थित बड़ाई अंडरपास के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाहपुर गांव निवासी चंद्रशेखर राजभर देर रात रिश्तेदारी से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरियासनपुर रिंग रोड सर्विस लेन स्थित बड़ाई अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पत्नी लक्ष्मीना राजभर ने चोलापुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।