वाराणसी: पाइपों में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और 3 किलोमीटर तक धुएं का गुबार देख सहमे लोग, ट्रांसफार्मर भी फूंका  

बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अनेई बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित मैदान में रखी रिलायंस की पाइप में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों के साथ ही तीन किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार देख लोग सहम उठे। घटनास्थल के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी जल गया। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने घटना की सूचना फायरब्रिगेड और पुलिस को दी। 
 

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अनेई बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित मैदान में रखी रिलायंस की पाइप में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों के साथ ही तीन किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार देख लोग सहम उठे। घटनास्थल के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी जल गया। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने घटना की सूचना फायरब्रिगेड और पुलिस को दी। 

अनेई बाजार स्थित तुलसीदास इंटर कॉलेज अनेई के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कई वर्षों से रिलायंस की पाइप रखी हुई थी। इन पाइपों का उपयोग जल निगम के कार्यों के लिए किया जाना था, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते इनका इस्तेमाल नहीं हो सका। बुधवार को अचानक इन्हीं पाइपों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

इस भीषण आग की चपेट में आकर पास में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर भी जलकर राख हो गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर तक घना धुआं फैल गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।