वाराणसी : शादी का झांसा देकर किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म का भी आरोप

रोहनिया थाना पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप (21) पुत्र रमेश कुमार, निवासी ग्राम आपी, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है।
 

वाराणसी। रोहनिया थाना पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप (21) पुत्र रमेश कुमार, निवासी ग्राम आपी, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को 28 अगस्त की सुबह रोहनिया क्षेत्र में बलवंत सिंह डिग्री कॉलेज के पास सुईचक-गंजारी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 21 अगस्त को किशोरी की मां ने रोहनिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को प्रदीप शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 0273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनुज कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। किशोरी से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।