वाराणसी : इंटर की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने युवक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित किरहिया मोहल्ले में इंटरमीडिएट की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
 

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित किरहिया मोहल्ले में इंटरमीडिएट की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

आयुषी गुप्ता गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। सोमवार को उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन इस मामले में गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

मृतका की मां रंजू देवी का आरोप है कि कश्मीरीगंज में किराये पर रहने वाला युवक उनकी बेटी के संपर्क में था। उनके अनुसार युवक आयुषी पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन छात्रा ने इसके लिए सहमति नहीं दी थी। परिजनों का कहना है कि शादी से इनकार किए जाने के बाद युवक लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 

परिवार का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और दबाव के कारण आयुषी मानसिक तनाव में थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।