वाराणसी : इंडिगो उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, किराये में कमी  

इंडिगो एयरलाइंस के विमानों के रद्द होने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। 6 फ्लाइटें रद्द रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। फ्लैक्सी किराये के नाम पर बढ़े टिकट दाम सामान्य स्तर पर पहुंच गए। ऐसे में यात्रियों की जेब पर अब कम बोझ पड़ेगा। 
 

वाराणसी। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। 6 फ्लाइटें रद्द रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। फ्लैक्सी किराये के नाम पर बढ़े टिकट दाम सामान्य स्तर पर पहुंच गए। ऐसे में यात्रियों की जेब पर अब कम बोझ पड़ेगा। 

एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों रद्द हुए विमानों का रिफंड यात्रियों को लौटा दिया गया है। वहीं लगेज की होल्डिंग भी एक-दो दिनों में समाप्त कर दी जाएगी। फ्लैक्सी किराये के नाम बढ़े टिकटों के दाम भी सामान्य स्तर पर पहुंच गए। दिल्ली का टिकट 4 से 5 हजार में बुक हुआ। वहीं बंगलुरू की कनेक्टिव फ्लाइट के लिए लोगों को 20 हजार तक खर्च करने पड़े। 

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइटें कैंसिल होने के बाद अन्य एयरलाइंस कंपनियों ने किराया काफी बढ़ा दिया था। दिल्ली का किराया 50 हजार तक पहुंच गया था। ऐसे में यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही थी। बुधवार से टिकट की कीमत सामान्य हो गई। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। डेल्पडेस्क पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों की हरसंभव मदद की जा सके।