वाराणसी : एक ही कमरे में पति-पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस 

चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर दुर्वंती गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही कमरे में पहले पति और पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मां-पिता और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की छानबीन कर आत्महत्या की वजह पता लगाने में जुटी रही। 
 

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर दुर्वंती गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही कमरे में पहले पति और पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मां-पिता और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की छानबीन कर आत्महत्या की वजह पता लगाने में जुटी रही। 

रामपुर दुर्वंती गांव निवासी शिव कुमार राजभर का बेटा सनी राजभर (27) अपनी पत्नी चांदनी देवी (25) के साथ गांव के ही मकान में रहता था। शुक्रवार को दोनों के शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकते मिले। कुछ देर बाद परिजनों को जब कमरे से कोई हलचल नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजा खोला, जहां दोनों को मृत अवस्था में देखकर चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सनी पेशे से मैकेनिक था और आसपास ही उसकी छोटी सी दुकान थी। पत्नी चांदनी गृहिणी थी। दोनों के बीच न कोई विवाद था और न ही किसी तरह का कर्ज अथवा कोई परेशानी थी। दोनों ने क्यों ऐसा कमद उठाया यह समझ से परे है। 

मृतक सनी के परिवार में मां, पिता और दो छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद मां-पिता सदमे में हैं, जबकि दोनों बेटियां लगातार रो रही हैं। मां का कहना है कि देर रात तक सब कुछ सामान्य था, किसी तरह के झगड़े की आवाज भी नहीं आई।