वाराणसी : मंडुवाडीह में जर्जर दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत, घटना के बाद मचा कोहराम 

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को पुरानी दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान रवींद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
 

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को पुरानी दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान रवींद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बारिश के दौरान जर्जर दीवार भरभराकर दंपती के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और राहत-बचाव का प्रयास शुरू किया।

सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटवाकर दोनों को बाहर निकलवाया। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।