वाराणसी स्नातक खंड सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने मतगणना पर उठाए सवाल, करीब तीन हजार वोटों की बढ़त का दावा, परिणाम घोषित नहीं करने का लगाया आरोप

वाराणसी स्नातक खंड की मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दो राउंड की मतगणना में उन्हें करीब तीन हजार वोटों की बढ़त मिली है, लेकिन इसके बावजूद न तो परिणाम घोषित किया जा रहा है और न ही अनाउंसमेंट कर जानकारी दी जा रही है।
 

वाराणसी। वाराणसी स्नातक खंड की मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दो राउंड की मतगणना में उन्हें करीब तीन हजार वोटों की बढ़त मिली है, लेकिन इसके बावजूद न तो परिणाम घोषित किया जा रहा है और न ही अनाउंसमेंट कर जानकारी दी जा रही है।

आशुतोष सिन्हा ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में उन्हें हराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार और राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। मतगणना के दौरान परिणाम की घोषणा नहीं होने पर उन्होंने प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

सपा प्रत्याशी ने कहा कि नियम के अनुसार हर राउंड की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा और अनाउंसमेंट कर सूचना दी जानी चाहिए। लेकिन प्रशासन न जाने किस दबाव में ऐसा नहीं कर रहा है। उन्होंने लगाया कि परिणामों को प्रभावित करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी कराई जाए और परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए।

मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी के आरोपों से चुनावी माहौल गर्मा गया है। हालांकि, उनकी ओर से किए गए बढ़त के दावे और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।